मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता आरडीएस कॉलेज में शुक्रवार को शहीद दिवस व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राचार्य शशि भूषण कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राजे ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। वहीं, आरबीबीएम कॉलेज में शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने कहा शहीद दिवस का उद्देश्य गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ उन सभी वीरों को याद करना है जिन्होंने देश की आजादी, एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। मौके पर डॉ. रामेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.