औरंगाबाद, जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला विधिक संघ, औरंगाबाद में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें महामानव बताया गया। अध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। इससे पहले उन्होंने लोगों में स्वाभिमान की भावना जागृत की। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए प्रेरित किया। आंदोलन के रूपरेखा बनाई और फिर देश को आजादी भी दिलाई। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश का कल्याण हो सकता है। महात्मा गांधी नफरत की राजनीति के खिलाफ थे और उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया था। महासचिव जगनारायण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी को लोग बापू कह कर पुकारते थे। लोगों में उनके प्रति अपार स्नेह की भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.