पटना, फरवरी 12 -- बापू टावर ने राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी के छात्र जीवन पर परिचर्चा आयोजित किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए बापू टावर के उपनिदेशक ललित कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के छात्र जीवन से संबधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। टावर के प्रशाखा पदाधिकारी प्रत्यूष चन्द्र मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी एक औसत छात्र होते हुए भी सत्य और अहिंसा के सफल प्रयोग में अपनी अहम भूमिका निभाई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मो. अख्तर ईमाम समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.