लखनऊ, दिसम्बर 16 -- कांग्रेस मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर योजना का नाम बदलने पर आपत्ति जताते हुए बुधवार को हर जिले में प्रदर्शन करेगी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेसी हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र लेकर यह प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस इसके सहारे लोगों को भाजपा द्वारा महात्मा गांधी का अपमान करने का संदेश देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के मुताबिक केंद्र सरकार न केवल नाम बदल रही है, बल्कि इस कानून के तहत तय रोजगार गारंटी को भी हटा रही है। यह योजना महात्मा गांधी के मूल्यों की वाहक थी, ताकि ग्रामीण जनता को रोजगार की गारंटी दी जा सके। भाजपा सरकार उनके मूल्यों को मिटाना चाहती है। हम महात्मा गांधी की तस्वीर हाथों में लेकर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे बदला हुआ कानून उनके हितों को प्रभावित करेगा। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.