महात्मा गांधी की प्रतिमा को मिला नया चश्मा
रामगढ़, जून 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा से कई माह पूर्व असामाजिक तत्वों की ओर से चश्मा चोरी कर लिया गया था। लंबे समय तक प्रतिमा बिना चश्मे के रही, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। इससे राष्ट्रपिता की प्रतिमा की गरिमा प्रभावित हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने पहल करते हुए रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा का सम्मान किया। समिति के सदस्यों ने प्रतिमा की साफ-सफाई कर विधिवत स्नान कराया, माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित की और चोरी हुए चश्मे की जगह नया चश्मा पहनाकर राष्ट्रपिता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह भी पढ़ें- समिति ने रिक्शा चालक को किया सम्मानित इस अवसर पर केंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.