बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-04 के लिए फोटो-20, कैप्सन :- शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते जिलाध्यक्ष व अन्य बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसियों ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता नहीं हैं, बल्कि वे समूची दुनिया के लिए आदर्श हैं। प्रणम्य हैं। सत्य, अहिंसा और मानवता के सबसे बड़े प्रतीक हैं। उन्होंने अपने विचारों और संघर्ष के बल पर भारत को आजादी दिलवाई। वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते थे, न कि सत्ता और दमन का। इस दौरान पार्टी वर...