महात्मा गांधी की पांडुलिपि रिकॉर्ड 16.2 करोड़ रुपये में बिकी
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- महात्मा गांधी द्वारा अपने करीबी सहयोगी और स्वतंत्रता सेनानी आनंद टी. हिंगोरानी को लिखे गए 688 हस्तलिखित विचारों के संग्रह (पांडुलिपि) को सैफ्रनआर्ट की नीलामी में 16.20 करोड़ रुपये में बेचा गया। इन संदेशों में सत्य, अहिंसा और सेवा जैसे विषयों पर गांधीजी के विचार शामिल हैं। यह किसी भारतीय ऐतिहासिक दस्तावेज के नीलामी में बिकने का विश्व रिकॉर्ड है। हिंगोरानी की पत्नी विद्या के निधन के बाद दो साल तक मार्गदर्शन, चिंतन और हौसला बढ़ाने वाले रोजाना हाथ से लिखे संदेशों को बाद में अ थॉट फॉर द डे नाम की किताब में संकलित किया गया। ये संदेश दोनों के बीच हुए पत्राचार के सबसे निजी और सुरक्षित बचे हुए दस्तावेजों में से एक हैं。
गांधी के विचारों की नीलामी गांधी: फ्रॉम द कलेक्शन ऑफ आनंद टी. हिंगोरानी नाम की नीलामी में गांधी से जुड़ी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.