महात्मा गांधी की जयंती पर कलेक्ट्रेट रामधुन से सराबोर
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- डीएम उमेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ गांधी के प्रिय भजनों और रामधुन की प्रस्तुति से कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से सराबोर हो गया। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन दर्शन और उनके विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। सभी को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: महापुरुषों के आदर्शों पर चलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.