सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। डीएवी पब्लिक स्कूल, बीना में गांधी जयंती पर रन फॉर डीएवी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक 2 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। मुख्य अतिथि अजीत सिंह तोमर (वरिष्ठ प्रबंधक, एचआर) एवं विशाल कुमार सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक, एचआर) व अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार पाठक ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के छाया चित्रों पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन खेल प्रशिक्षक गुलफशा सिद्दीकी ने किया । सीसीए प्रभारी अर्चना वर्मा के निर्देशन में रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक गायन भी किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर 'रन फॉर डीएवी' का भव्य आयोजन यह भी पढ़ें- 'रन फॉर डीएवी' में दौड़ा विद्य...