पटना, अक्टूबर 2 -- देशभर में आज दशहरा की धूम है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भी है। इसके अलावा आज ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी मैदान जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्त्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। इधर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी। साथ ही उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.