खगडि़या, अक्टूबर 2 -- खगड़िया : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समानता एवं निष्पक्षता की डीएम ने दिलायी शपथ जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीएम विक्रम विरकर ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समानता, बंधुता, निष्पक्षता एवं जनसेवा के मूल्यों को अपनाने की शपथ ली।डीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म या व्यक्तिगत पहचान के आधार पर भेदभाव किए बिना, सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए। प्रशासनिक कार्यों में किसी व्यक्ति विशेष या जाति-विशेष को प्राथमिकता न देते हुए सभी के लिए एक समान नियम, निष्पक्ष निर्णय एवं न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया ...