रुडकी, सितम्बर 18 -- भगवानपुर, संवाददाता। महाड़ी चौक पर सीएनजी ट्रक में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठने पर चालक ने सूझबूझ से ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकलकर दमकल विभाग को सूचना दी। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग के अनुसार, गुरुवार की शाम ट्रक महाड़ी चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान उसमें अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। चालक नरेश निवासी बुलंदशहर ने आग लगते ही ट्रक को सड़क किनारे रोका और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भगवानपुर में सीएनजी ट्रक में लगी आग, दमकल ने पाया काबू यह भी पढ़ें- बहराइच: डीसीएम बना आग का गोला, कूदकर बचाई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...