नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 200 करोड़ रुपए के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस तथा महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। और इसके साथ ही कोर्ट ने इन पर मुकदमा चलाने का आदेश भी दे दिया। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। इन तीनों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और MCOCA मामले में औपचारिक आरोप तय किए गए हैं। पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने समन का पालन करते हुए अदालत में पेश हुए सुकेश और जैकलीन के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 3 (मनी लॉन्ड्रिंग) और धारा 4 (सजा) के तहत आरोप तय किए। पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज तथा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) प्रशांत शर्मा ने चंद्रशेखर और फर्...