महाठग रवींद्र ने नोएडा से शुरू किया था ठगी का सफर, अलीगढ़ में पहला केस
अलीगढ़, मई 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी दिल्ली निवासी रवींद्रनाथ सोनी ने यूं तो नोएडा से ठगी का सफर शुरू किया लेकिन उस पर पहला मुकदमा अलीगढ़ के इगलास थाने में दर्ज हुआ। अलीगढ़ में उसने डीएफएम जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेडिंग कंपनी लांच की और सोने में निवेश के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। यह कंपनी उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर शुरू की थी, जिसे बाद में बंद कर दिया। रवींद्रनाथ सोनी ने डीएफएम जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेडिंग कंपनी की शुरुआत की। कंपनी में निवेश के लिए कई निर्धारित स्लैब बनाए गए। इसमें 14 हजार, 35 हजार, 1.40 लाख और सात लाख की अलग-अलग स्कीमें लांच की थी। एसीपी कोतवाली ने बताया कि रवींद्र ने यह कंपनी ललित सरीन के साथ मिलकर खोली थी। कंपनी के एक्जीक्यूटिव आफीसर पुनीत कौशिक का काम लोगों को योजनाएं बताकर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.