प्रमुख संवाददाता, जनवरी 6 -- महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कानपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चार और मुकदमे दर्ज किए। चारों मुकदमे अप्रवासी भारतीयों की तहरीर पर जीरो क्राइम नंबर पर लिखे गए हैं जो करीब 5.13 करोड़ की ठगी से जुड़े हैं। रवींद्र नाथ सोनी और उसके सहयोगियों पर अब तक 28 केस दर्ज हो चुके हैं। जिसमें 10 केस जीरो क्राइम नंबर पर लिखे गए हैं। दुबई में रहने वाले अप्रवासी भारतीय भावेश अशोक कुमार पटाडिया मूल रूप से राधिका पार्क मंगलपुरा रोड साणंद गुजरात के रहने वाले हैं। रविवार को वह अन्य तीन पीड़ितों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और तहरीर दी। आरोप लगाया कि रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के कहने पर उन्होंने 2.66 करोड़ रुपये निवेश किए। बाद में रवींद्र कंपनी बंद कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने रवींद्र नाथ सोनी उसके साथी सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.