आरा, अप्रैल 29 -- -घंटों ठप रहा चारों दिशाओं का आवागमन जगदीशपुर। निज संवाददाता आंधी-पानी ने जगदीशपुर की यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बुधवार की देर शाम नयका टोला मोड़ पर महाजाम लग गया। बारिश के बाद नयका टोला के चारों ओर की सड़कों पर न केवल पैदल चलना दूभर हुआ, बल्कि हजारों लोग सड़क पर ही फंसे रह गए। यह भी पढ़ें- बिहिया : लग्न की खुशियों पर भारी पड़ रहा महाजामजाम की स्थिति बताया जा रहा है कि नयका टोला से बिहिया, आरा और पीरो की ओर जाने वाली सभी मुख्य सड़कें जाम की चपेट में रहीं। शादियों का मौसम होने के कारण सैकड़ों लोग तिलक और बारात के लिए निकले थे। बिहिया रेलवे स्टेशन जाने वाले कई यात्रियों की ट्रेनें इस जाम की भेंट चढ़ गईं। यात्री सामान लेकर पैदल चलने को मजबूर दिखे। जाम होने के कारण बाइक सवार, चारपहिया वाहन फंसे हुए थे। इसी अफरात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.