बाराबंकी, मार्च 26 -- बाराबंकी। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर गुरुवार को देवी माता के महागौरी स्वरूप की पूजा की गई। साथ ही घरों-मंदिरों में कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हें दही जलेबी तो कहीं हलवा पूड़ी का भोग लगाया गया। बड़ी देवी मंदिर, दूधेश्वर महादेव मंदिर व लाजपत नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रामचरित मानस पाठ के बाद हवन पूजन और सामूहिक कन्याभोज हुआ। गुरुवार सुबह से ही कन्या पूजन के लिए बालिकाएं अपने भाई-बहन के साथ घरों में बुलाई जाती रहीं। कन्याओं के पैर धोकर उन्हें भोजन कराया गया और उन्हें उपहार देकर विदा किया। यह सिलसिला दोपहर तक चला। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने व्रत रखा और महागौरी की आराधना कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने माता को चुनरी व नारियल के साथ सुहाग सामग्री अर्पित की। अन्नपूर्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.