भदोही, मार्च 27 -- भदोही, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के अष्टमी के दिन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र स्थित देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात:काल से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम दिन भर चलता रहा। इस दौरान मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के कटरा बाजार स्थित शीतला माता मंदिर, सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक मंदिर, गोपीगंज के सदर मोहाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, मीरजापुर रोड पर मां काली, बंबा देवी, चौरा माता व ग्रामीण क्षेत्र डेरवां में गंगा तट पर विराजमान शीतला धाम में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। माता रानी के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना करके भक्तों ने मंगल की कामना किया। माता की कृपा से कुवारी कन्याओं को इच्छित वर की प्राप्ति होती है। आज यानि शुक्रवार को नवमी पर व्रत का पारण दर्शन पूजन के बाद किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.