नवादा, मार्च 27 -- नवादा, निज प्रतिनिधि वासंतिक नवरात्रि के महाअष्टमी पर गुरुवार को जिले के सभी दुर्गा मंदिरों और शहर के मालगोदाम के छाय रोड स्थित एक मात्र पूजा पंडाल में माता दुर्गा की खोइछा भरने के लिए श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ीं। महिलाएं मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। साथ ही महिला श्रद्धालुओं ने मां महागौरी को नारियल का भोग लगाया। भक्तों ने माता की पूजा करते समय उनकी पंसदीदा रंग के गुलाबी वस्त्र पहने। वासंतिक नवरात्र के पूजन के क्रम में माता के आठवें स्वरूप देवी महागौरी की पूजा-अर्चना शुभ मुहूर्त में की गयी। विधिपूर्वक पूजन में जुटे सभी श्रद्धालुओं में बेहद उल्लास का माहौल रहा। शहर में माता का पट खुलने के बाद छाय रोड में सार्वजनिक पूजा समिति की ओर से स्थापित माता की प्रतिमा के समक्ष सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उम...