अल्मोड़ा, मार्च 26 -- अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर पूरा माहौल भक्तिमय रहा। नगर से लेकर गांवों तक लोगों ने मां दुर्गा के महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की विशेष पूजा की। इस दौरान कन्याओं के पांव धोए और आरती कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी और नवमी का संयोग बना। इस अवसर पर गुरुवार को भक्ति, संगीत और भजनों की बयार रही। नगर से लेकर गांवों तक लोग मां की स्तुति में लीन रहे। भक्तों ने स्नान ध्यान के साथ मां दुर्गा के महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की। इस दौरान पूरे नवरात्र भर व्रत करने वाले भक्तों ने कन्याओं का पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...