गोड्डा, मार्च 31 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा रेफरल अस्पताल के पुराने भवन में सोमवार को एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अंजुम ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अंजुम ने जानकारी देते हुए बताया कि महागामा प्रखंड अंतर्गत कुल 117 विद्यालयों तथा स्कूल नहीं जाने वाली 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक करना एवं सुरक्षित स्वास्थ्य प्रदान करना है।उन्होंने बताया कि आरबीएसके टीम, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बीटीटी, सहिया साथी एवं सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी माइक्रोप्लान के अनुसार अपने-अपने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.