गोड्डा, अप्रैल 22 -- गोडडा प्रतिनिधि। महागामा रेफरल अस्पताल की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जिससे इलाके के लोगों में चिंता बढ़ गई है। पिछले करीब एक साल से अस्पताल की व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। अस्पताल में जरूरी संसाधन रहने के बावजूद मरीजों को छोटा-मोटा इलाज भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है। खासकर प्रसव (डिलीवरी) के मामलों में हालत और खराब है। कई बार डॉक्टर की मौजूदगी नहीं रहने के कारण मरीजों को तुरंत रेफर कर दिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल से मरीजों को सीधे निजी अस्पतालों में भेज दिया जाता है। यही वजह है कि इलाके के कई प्राइवेट अस्पताल इसी रेफरल सिस्टम के भरोसे चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- शिविर में 145 मरीजों का हुआ इलाज,12 रेफर जरूरत मंद पीडित लोग बताते हैं कि रेफरल अस्पातल का पुरा सिस्टम बिना डॉक्टर वाले प्राईव...