गोड्डा, मार्च 20 -- महागामा, एक संवाददाता। आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महागामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज पाल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ आलोक वरण केसरी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि पर्वों को आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ मनाएं,...