गोड्डा, अप्रैल 17 -- महागामा प्रतिनिधि । क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत श्रीमतपुर,भांजपुर,मोतीचक, सुन्दरचक,अंजना-मलियाचक एवं परसा तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 11 किलोमीटर होगी, जिस पर करीब 101 करोड़ रुपये की लागत आएगी।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य महागामा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। ग्रामीणों को अब खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।उन्होंने आगे बताया कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक बेहतर बुनिय...