गोड्डा, मार्च 28 -- महागामा,एक संवाददाता। महागामा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आगामी 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जन कल्याण सेवा समिति, महागामा के तत्वावधान में संपन्न होगा।इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन से पधार रही प्रसिद्ध कथा वाचिका अनीता रक्षित द्वारा प्रतिदिन संध्या पांच बजे से संगीतमय कथा वाचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।कथा के सफल आयोजन हेतु आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान वाल्मीकि शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन किया।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें महागामा के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.