गोड्डा, मार्च 31 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घाट धर्मपुर में आगामी 6 एवं 7 अप्रैल को राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 78वां गोड्डा जिला वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर स्तुति, विनती, वेद मंत्रों के उच्चारण एवं संतवाणी पाठ के साथ हुई। यह आयोजन कर पट्टी आश्रम के स्वामी कमलानंद जी महाराज के सानिध्य एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज से कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रार्थना की।अधिवेशन में मुख्य प्रवचन महर्षि मेंही आश्रम, बैजनाथपुर (सहरसा, बिहार) के परम पूज्य आचार्य महर्षि स्वामी योगानंद परमहंस जी महाराज द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा स्वामी सुभाष आनंद जी महाराज, स्वामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.