महागामा में रक्तदान शिविर, 26 यूनिट रक्त संग्रह
गोड्डा, जून 28 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा स्थित ऊर्जानगर अस्पताल में रविवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शताक्षी महिला मंडल, राजमहल शाखा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का आयोजन मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। शिविर में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.