महागामा में मिनी गन फैक्ट्री मामले में तीन और गिरफ्तार
गोड्डा, सितम्बर 20 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्राथमिकी अभियुक्त पवन तुरी, उम्र तकरीबन 29 वर्ष, पिता हरधन मिर्धा,ग्राम घाट बलिया,प्रीतम कुमार, उम्र तकरीबन 28 वर्ष, पिता किशोर राउत,घाट-निस्तारा तथा अप्राथमिकी अभियुक्त इंद्रदेव रविदास, उम्र तकरीबन 46 वर्ष, पिता विजय रविदास,ग्राम माल रामपुर शामिल हैं। पुलिस ने पवन तुरी की निशानदेही पर अवैध अर्द्धनिर्मित हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार(जे एच-17ए सी -3032) भी जब्त की है।इसी को लेकर रविवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस अधिकारी वरुण रजक ने जानकारी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.