महागामा में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच
गोड्डा, मई 13 -- महागामा, एक संवाददाता,महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में लॉक की स्थिति, बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्ड की तैनाती तथा आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बैंक में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.