गोड्डा, मई 28 -- महागामा, एक संवाददाता,बकरीद पर्व को लेकर महागामा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखी। पर्व के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक एवं थाना प्रभारी मनोज पाल के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने महागामा क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण यह भी पढ़ें- बांका: बकरीद पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा...