गोड्डा, फरवरी 13 -- महागामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। अधिकांश स्थानों पर पानी टंकी, सोलर जलमीनार और चापानल सालों से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि कई जगहों पर सोलर जलमीनार लगने के बाद से ही सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।महागामा प्रखंड अंतर्गत कोयला पंचायत के बिशनपुर समेत आसपास के गांवों में दर्जनभर से अधिक चापानल और जलमीनार खराब स्थिति में हैं। विभाग द्वारा समय पर मरम्मत नहीं कराए जाने से स्थिति और भी विकट हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला, परसा, विश्वासखानी, डुमरिया और बिशनपुर जैसे गांवों में कई महीनों से पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी है, लेकिन इस दिशा में कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.