गोड्डा, फरवरी 18 -- महागामा, एक संवाददाता, महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लागू 'नो एंट्री' व्यवस्था का पालन जमीन पर होता नहीं दिख रहा है। प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों का परिचालन मुख्य बाजार और भीतरी सड़कों पर धड़ल्ले से जारी है, जिससे आमजन में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय के दौरान बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में भी ट्रक और अन्य भारी वाहन बेधड़क शहर में प्रवेश कर रहे हैं। इससे बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और बुजुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.