गोड्डा, जनवरी 1 -- महागामा प्रतिनिधि महागामा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को नववर्ष के अवसर पर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों में पिकनिक मनाने की धूम रही। नववर्ष के पहले दिन ग्रामीण इलाकों में छोटे-छोटे बच्चे और युवा एक-दूसरे को बधाइयां देते नजर आए। महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के पोखरों, मैदानों, बहियारों और खेतों में पिकनिक मनाने वालों की भीड़ जुटी रही।पिकनिक स्थलों पर लोगों ने ईश्वर से आने वाले दिनों की बेहतरी की कामना की। युवाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने मुर्गा-चावल, अंडा-चावल, खीर, पूड़ी सहित अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। नववर्ष के आगमन के साथ ही प्रखंड के सभी गांवों में उत्सव का माहौल कायम हो गया। लोगों ने घरों के सामने रंगोली बनाकर खुशी जाहिर की, वहीं कई स्थानों पर बड़े अक्षरों में हैप्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.