गोड्डा, फरवरी 7 -- महागामा में कोयला चोरी का बड़ा खेल बेनकाब, 35 टन लदा तीन जुगाड गाडी जब्त महागामा एक प्रतिनिधि महागामा-ललमटिया क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी और चोरी कोयले की ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में लगभग 10 बड़ी गाड़ियों से चोरी का कोयला गलत तरीके से बाहर भेजा जा है। क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। बीती रात औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को पकड़ा, जिनमें करीब 35 टन कोयला लदा हुआ था। प्राथमिक जांच में कोयले की ट्रांसपोर्टिंग संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद सभी गाड़ियों को जब्त कर महागामा थाना को सौंप दिया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक थाना स्तर से इस मामले में किसी प्रक...