महागामा प्रखंड के नए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विवेक दत्ता ने किया प्रभार ग्रहण
गोड्डा, मार्च 12 -- महागामा, एक संवाददाता,महागामा। प्रखंड में नए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में विवेक दत्ता ने औपचारिक रूप से अपना प्रभार ग्रहण कर लिया। प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।प्रभार ग्रहण के बाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विवेक दत्ता ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक सही तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चल रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा ने कहा कि प्रखंड के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.