महागामा नपं : पहली बोर्ड की बैठक में 17 वार्डों की समस्याओं पर मंथन
गोड्डा, मार्च 19 -- महागामा,एक संवाददाता । महागामा नगर पंचायत में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ आयोजित पहली बोर्ड बैठक ने नगर विकास की नई दिशा तय कर दी है। नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष प्रबोध सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में 17 वार्डों के पार्षदों ने भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड और हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य होगा। बैठक के दौरान पार्षदों ने जलापूर्ति की बदहाल स्थिति, जर्जर सड़कों, नालियों की सफाई, जलजमाव, स्ट्रीट लाइट की कमी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप जैसी समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.