गोड्डा, अप्रैल 5 -- महागामा नगर पंचायत में सफाई मित्रों का सम्मान समारोह तस्वीर 28 मेंमहागामा, एक संवाददाता,महागामा नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को सफाई मित्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, उपाध्यक्ष निलेश सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सफाई मित्रों को मंच पर बुलाकर अंगवस्त्र, माला देकर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई मित्र समाज के ऐसे कर्मयोगी हैं, जो हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। भीषण गर्मी, कड़ाके की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.