गोड्डा, जनवरी 9 -- महागामा,एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर क्षेत्र अंतर्गत बसुआ चौक स्थित अतिक्रमण किए गए रैन बसेरा एवं बस पड़ाव के आसपास साफ-सफाई सह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पंचायत के पर्यवेक्षक मोहम्मद फिरोज अंसारी के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।अभियान के दौरान बसुआ चौक रैन बसेरा के अंदर एवं सामने अवैध रूप से कब्जा कर दुकान लगाए दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उन्हें तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। नगर पंचायत की ओर से दुकानदारों को स्पष्ट रूप से 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में नगर पंचायत द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.