महागामा नगर पंचायत चुनाव: प्रचार चरम पर, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत,23 फरवरी को होगा मतदान
गोड्डा, फरवरी 18 -- महागामा प्रतिनिधि । महागामा नगर पंचायत चुनाव अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। प्रचार-प्रसार के लिए गिने-चुने दिन शेष रह गए हैं और पूरे क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ-साथ 17 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक चुनावी गतिविधियां चरम पर हैं।प्रत्याशी विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। कहीं स्वच्छ व सुंदर महागामा का सपना दिखाया जा रहा है तो कहीं नाली-सड़क निर्माण, जलजमाव से मुक्ति, नियमित सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का वादा किया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। मतदाता अभी शांत और संयमित नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.