गोड्डा, मार्च 1 -- महागामा, एक संवाददाता,महागामा। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पदभार संभालते ही क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया है। अखबार की ओर से पूछे गए पांच कॉमन सवालों के जवाब में अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और नगर को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाना है। 1,हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति पहली प्राथमिकता अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पेयजल की है। उनका लक्ष्य है कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पाइपलाइन विस्तार और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। 2,कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी नगर में कचरा निस्तारण की समस्या को स्वीकार करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। डोर-टू-डोर कलेक्...