गोड्डा, दिसम्बर 30 -- महागामा। महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा निवासी रउफ ट्रेलर के लगभग 28 वर्षीय पुत्र वसीम की केरल के कन्नूर जिले के तालिपरम्बरा स्थित एक मस्जिद में आत्महत्या किए जाने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वसीम उक्त मस्जिद में इमामत का कार्य करते थे और काफी समय से वहीं रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।घटना मस्जिद की दो मंजिला इमारत में घटी, जहां से वसीम का शव बरामद किया गया। मौके से मृतक के कान में लगे हेडफोन और दीवार पर रखा मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.