गोड्डा, अप्रैल 13 -- महागामा। महागामा (गोड्डा) क्षेत्र के नीलांबर गांव के समीप 19 वर्षीय युवक सुधांशु मंडल का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान संजय मंडल के पुत्र के रूप में की गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस घटना को सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इस घटना ने न...