गोड्डा, मार्च 25 -- महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी स्कूल के बगल में इन दिनों कूड़े का बड़ा अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से कूड़े की सफाई नहीं होने के कारण यहां दुर्गंध फैल रही है और वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।स्कूल के पास कूड़ा जमा रहने से सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और शिक्षकों को हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि इस स्थिति से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कूड़े के ढेर पर मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ईसीएल प्रबंधन इस गंभीर समस्या की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.