हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 11 -- बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी जोरों पर है। अभी महागठबंधन में सीटें बंटी नहीं है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक होनी है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने 60 सीटों पर प्रत्याशी के नाम तैयार कर लिए हैं। शनिवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले सब कमेटी की बैठक में इस पर विचार किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन की अध्यक्षता में शनिवार शाम चार बजे से ऑनलाइन बैठक शुरू हुई। पटना से अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और तीनों प्रभारी सचिव बैठक से जुड़े। अब महागठबंधन समन्वय समिति के चेयरमैन तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हुई है। दोनों पार्टी के नेताओं के बीच मुलाकात में सीट बंटवारे का फार्मूला सुलझ जाने के आसार हैं। यह मुलाकात रविवार को दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.