पटना, जनवरी 2 -- भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. गिरीशचंद्र शर्मा ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि महागठबंधन के बड़े दलों ने अंत तक सीट बंटवारा (शेयरिंग) नहीं किया। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी उम्मीद थी कि महागठबंधन की जीत होगी। कुछ कमियां महागठबंधन से हुई, सीट शेयरिंग अंत तक नहीं हुआ। जिस तरह से एकजुट होकर सीटों की सूची जारी होनी चाहिए थी, वह बड़े दलों की आपाधापी के कारण नहीं हो सकी। छोटे दलों ने गठबंधन में पूरा सहयोग दिया। भाकपा ने इस गठबंधन की एकता के लिए कई कुर्बानी दी। इसके पहले उन्होंने अवर अभियंता संघ भवन में भाकपा के राज्यस्तरीय शताब्दी समारोह में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी को बिहार में मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.