पटना, अक्टूबर 20 -- बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज है। महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीटों का पेंच अब भी फंसा हुआ है। इस बीच कांग्रेस ने अपने 6 नए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। इस तरह कांग्रेस ने अब तक अपने 60 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की नई सूची में वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को टिकट मिला है। अररिया से पार्टी ने अबिदुर रहमान को टिकट थमाया है। इसके अलावा अमौर विधानसभा सीट से जलील मस्तान को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की नई सूची के मुताबिक, पार्टी ने बरारी से तौकीर आलम को टिकट दिया है। वहीं कहलगांव विधानसभा सीट से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सिकंदरा (सुरक्षित) सीट से पार्टी ने विनोद चौधरी को टिकट थमाया है। यह भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट देखें, अब तक 60 सीटों पर उम्मीदवार घोषितमहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.