पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। भवानीपुर मुख्य बाजार स्थित सर्वोदय आश्रम चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम से पूर्व आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ : जिलेभर में महागठबंधन का आक्रोश मार्च उन्होंने कहा कि वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किय...