सीवान, मार्च 2 -- सीवान, हिप्र। शहर के माधो नगर स्थित अंश मैरेज हॉल के परिसर में महागठबंधन द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राजद प्रवक्ता रविंद्र उर्फ गब्बर यादव और वीआईपी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवासन यादव के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण एमएलसी विनोद जायसवाल रहे, जिन्होंने पारंपरिक होली गीतों पर खुद ढोलक बजाकर समां बांध दिया। उनके साथ राजद प्रत्याशी अरुण गुप्ता और अन्य नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली का यह पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का अवसर है। नेताओं ने आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि माधो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.