मधेपुरा, अक्टूबर 7 -- आलमनगर एक संवाददाता महागठबंधन के विभिन्न घटक दल के नेता व कार्यकर्ताओं ने पीएम सहित अन्य का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के दिल्ली और पटना में आयोजित बैठक में प्रजातंत्र की रक्षा करने और तानाशाही शक्तियों को गद्दी से हटाने के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। जिसके तहत समन्वय समिति के आह्वान पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। डॉ. बिक्रम ने बताया कि पुतला दहन के साथ-साथ नगर पंचायत मुख्यालय भ्रमण कर विशाल विरोध प्रदर्शन भी किया गया। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज में सीईसी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग की गई‌। बोट चो...