धनबाद, मई 31 -- राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को कहा कि महागठबंधन के पास दो उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने लायक संख्या बल है। भाजपा की दावेदारी का कोई आधार नहीं है। धनबल के सहारे तोड़ने की मानसिकता के साथ भाजपा पूरे हिन्दुस्तान पर कब्जा करना चाहती है। यह बात मंत्री ने धनबाद सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में कही। वे जीएसटी पर अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेने धनबाद आए थे। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि अकेले कांग्रेस को मत देखिए। महागठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। राज्यसभा की दो सीट के लिए 28-28 वोट चाहिए। आंकड़े महागठबंधन के पक्ष में हैं। इसके बाद भी यदि भाजपा उम्मीदवार उतारने और जीतने की बात करती है तो निश्चित रूप से तोड़ने की बात कर रही है। मंत्री ने संकेत किया कि एक उम्मीदवार कांग्रेस से...